Lek Ladki Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार लड़कियों को 1 लाख रूपए तक का लाभ दे रही ,यहाँ से करे आवेदन

Lek Ladki Yojana

Lek Ladki Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार की महत्वपूर्ण , लेक लाडकी योजना जो लड़कियों के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत, वित्तीय रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक अलग-अलग भागों में 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें. यह योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों पर लागू की जाएगी. इस आर्टिकल में आप Lek Ladki Yojana के बारे में जानेंगे. इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group See Now

Lek ladki yojana का अवलोकन

योजना का नामलेक लाडकी योजना महाराष्ट्र
योजना शुरू की गयी ?महाराष्ट्र सरकार के द्वारा
राज्यमहाराष्ट्र
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र
कब शुरू की गयी ?2023 में
कितने तक का लाभ1 लाख 1 हजार रुपये
लाभार्थीमहाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लडकियाँ
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmaharashtra.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group See Now

Lek ladki yojana के बारे मे

महाराष्ट्र सरकार ने 2023 में Lek Ladki Yojana नामक एक कल्याणकारी योजना शुरू किया है । यह कार्यक्रम उन लड़कियों के लिए बनाया गया है, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। महाराष्ट्र सरकार, लेक लाडकी योजना के माध्यम से कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक प्रत्येक को 1 लाख 1 हजार रुपये (101000) की वित्तीय सहायता देगी।

Lek Ladki Yojana Maharashtra के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों के परिवार में अगर कोई लड़की जन्म लेती है, तो उसे जन्म से पहले 5000 रुपये की मदद दी जाएगी। लड़की को स्कूल में पहली कक्षा में जाते समय चार हजार रुपये दिए जाएंगे, फिर छठी कक्षा में जाते समय छह हजार रुपये दिए जाएंगे। 11वीं कक्षा में प्रवेश करने पर 8000 रुपये मिलेंगे। सरकार लड़की को 18 साल की उम्र में 75000 रुपये देगी। इन सभी को कुल 101000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।

Lek ladki yojana का लाभ

  • Maharashtra Lek Ladki Yojana केवल गरीब परिवारों की बेटियों को मिलेगा।
  • लेक लाडकी योजना के लड़कियों को जन्म से 18 साल की उम्र तक प्रत्येक को 101000 रुपये दिए जाएंगे।
  • योजना का धन सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • इस योजना का लाभ दोनों लड़कियों को मिलेगा अगर किसी परिवार में दो जुड़वाँ बेटियां पैदा होती हैं।
  • लेक लाडकी योजना के अनुसार, अगर किसी घर में एक लड़का और एक लड़की का जन्म होता है, तो योजना का लाभ सिर्फ लड़की को मिलेगा।
  • सिर्फ पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

ये लेख अवश्य पढ़े: Rajasthan Lakhpati Didi Yojana: इस योजना मे लखपति कैसे बने देखे पूरी डिटेल्स

Lek ladki yojana के लिए जरुरी पात्रता

  • Maharashtra Lek Ladki Yojana में आवेदन करने वाले व्यक्ति को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • लड़कियों के परिवार की आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Lek Ladki Yojana Maharashtra के अनुसार, पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक लड़कियों के परिवार ही इसके लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों को मिलेगा।

Lek ladki yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • ऑरेंज और पीले कलर का राशन कार्ड
  • माता पिता के साथ बालिका की फोटो
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर ईमेल आईडी

Lek ladki yojana फॉर्म को कैसे भरें ?

  • लेक लाडकी योजना के फॉर्म को पहले डाउनलोड करें।
  • अब अपनी जानकारी भरें, जैसे नाम, पता, आधार कार्ड और जन्मतिथि, इसमें।
  • अब बच्चे के विवरण (नाम, पता, जन्मतिथि) भरें।
  • उसके बाद अपने बैंक विवरण भी भरें।
  • अब इसे अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या लेक लाडकी योजना के कार्यालय में भरें।
  • अब इस आवेदन फॉर्म को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करके भरें।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी, और सभी विवरण सही पाए जाने पर योजना का धन आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा।

Lek ladki yojana Online Offline Apply 2024

महाराष्ट्र सरकार ने अभी हाल ही में लेक लाडकी योजना शुरू की है | इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जाएगा| सरकार ने अभी ऑनलाइन आवेदन से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है। जैसे ही सरकार इससे संबंधित कोई जानकारी देती है, हम इस लेख को अपडेट करके आपको सूचित करेंगे, इसके लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे।

ये लेख अवश्य पढ़े: AICTE Free Laptop Yojana 2024: सरकार सभी छात्रों को फ्री मे लैपटॉप दे रही, यहाँ देखे आवेदन करने का प्रक्रिया

ये लेख अवश्य पढ़े: Rajasthan Kalibai Scooty Yojana 2024: फ्री मे मिल रही स्कूटी आप भी करे आवेदन यहाँ से

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group See Now
Scroll to Top