Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना नामक एक नई योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना है। सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना के माध्यम से ₹2100 की आर्थिक सहायता देगी। Lado Lakshmi Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाना है।
इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश की सभी गरीब वर्ग की महिलाओं को योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसका उपयोग करके वे रोजगार शुरू करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। 8 अक्टूबर के बाद, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कभी भी शुरू हो सकता है।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Overview
योजना का नाम | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आय सीमा | 1 लाख 80 हजार/ सालाना |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
पंजीकरण शुरू | चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद (8 अक्टूबर के बाद) |
आर्थिक सहायता राशि | 2100 रूपये |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialjusticehry.gov.in/ |
Haryana Lado Lakshmi Yojana योजना क्या है?
Lado Lakshmi Yojana, हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके माध्यम से प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली हर महिला को मासिक ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया है।
योजना से प्राप्त धन सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद महिला को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana के लिए जरुरी उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता पैसे देकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाएं योजना से मिलने वाली धनराशि से कुछ काम शुरू कर पाएंगी, जिससे वे किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी।

योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की उन महिलाओं को मदद करना है जो घर रहकर अपना घर संभाल रही हैं और किसी भी तरह की नौकरी नहीं कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को लाभ मिलने पर वे घर बैठे कुछ काम शुरू कर पाएंगी और आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो जाएंगी।
Haryana Lado Lakshmi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना में भाग लेने के लिए केवल हरियाणा की मूल निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा के भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- यदि आवेदक महिला इस तरह की किसी और योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए योग्य नहीं होगी।
- इस योजना के लिए केवल हरियाणा की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
Haryana Lado Lakshmi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज़
- हरियाणा के निवासी का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
Haryana Lado Lakshmi Yojana Online Apply
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों को फॉलो करें:
- पहले हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको वहां होम पेज पर लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने का विकल्प दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
- इसके बाद आप आवेदन फॉर्म देखेंगे। इसमें पूछी गई सभी जानकारी पूरी तरह से दर्ज करें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए। इस तरह आप इस योजना के लिए आवेदन करेंगे।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Offline Apply
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- यह करने के लिए आपको पहले लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको महिला एवं विकास विभाग के निकटतम कार्यालय में जाना होगा।
- अगर आपने आवेदन फार्म डाउनलोड नहीं किया है, तो आपको कार्यालय से यहां आवेदन फार्म लेना होगा।
- अब आवेदन फार्म में पूछे गए सभी विवरण को सही से दर्ज करके दस्तावेजों की कॉपी को साथ में संलग्न करना होगा।
- इसके बाद, सभी रिकॉर्ड संबंधित कार्यालय के अफसर को भेजे जाना चाहिए।
- फार्म देने के बाद आपको रसीद मिलेगी। जो आपको अपने पास रखना चाहिए।
ये लेख अवश्य पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change: सुकन्या समृद्धि योजना का नियम बदल गया, यहाँ पर देखे अपनी बेटी का फ्यूचर।
ये लेख अवश्य पढ़े: Subhadra Yojana List Check 2024, Rejected List, Registration Process.