Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6: पुष्पा 2: द रूल, अल्लू अर्जुन की फिल्म, दर्शकों में बहुत लोकप्रिय है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन से ही हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। “पुष्पा 2: द रूल” हर दिन भारत और दुनिया भर में करोड़ों का कारोबार कर रहा है। फिल्म ने सिर्फ 7 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सैकनिल्क के अनुसार, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पेड प्रीव्यू के साथ ये कलेक्शन 174.95 करोड़ रुपए था। अल्लू अर्जुन की फिल्म का दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 119.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 141.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पुष्पा 2: द रूल ने पांचवें दिन 64.45 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म ने छठे दिन (6 बजकर 30 मिनट) तक 28.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7
फिल्म ने अपने पहले रविवार को शुरूआती रुझानों के अनुसार 141.05 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन पांचवें दिन इसकी कमाई 54.56 प्रतिशत गिर गई। सोमवार को सभी भाषाओं में फिल्म ने 64.1 करोड़ रुपये कमाए।
तेलुगु में पुष्पा 2 ने पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये, तमिल में 3 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 50 लाख रुपये और मलयालम में 60 लाख रुपये कमाए। यह दिलचस्प है कि हिंदी फिल्म का हिंदी में कुल कमाई 46 करोड़ रुपये रही, जो अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की कमाई से अधिक है।
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7
Pushpa 2 Box Office Collection Days | Box Office Collection |
---|---|
दिन 0 | ₹ 10.65 करोड़ |
दिन 1 | ₹ 164.25 करोड़ |
दिन 2 | ₹ 93.8 करोड़ |
दिन 3 | ₹ 119.25 करोड़ |
दिन 4 | ₹ 141.05 करोड़ |
दिन 5 | ₹ 64.45 करोड़ |
दिन 6 | ₹ 28.91 करोड़ |
दिन 7 | ₹ 42 करोड़ |
कुल | ₹ 700 करोड़ |
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7
पुष्पा 2: द रूल भी सातवें दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 7वें दिन इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपये कमाए हैं इसके अलावा, इस फिल्म ने वॉर (27.75 करोड़), पीके (27.55 करोड़), गदर 2 (23.28 करोड़), बाहुबली 2 (22.75 करोड़), एनिमल (22.35 करोड़), पठान (22 करोड़), जवान (21.3 करोड़) और दंगल (19.89 करोड़) सहित कई फिल्मों के सातवें दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7
वर्ल्डवाइड 900 करोड़ क्लब में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एंट्री
पुष्पा 2: द रूल भी विश्वव्यापी चर्चा में है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 900 करोड़ रुपये दुनिया भर में कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इसकी जानकारी अपने एक्स पर पोस्ट की है।
ये लेख अवश्य पढ़े: Pushpa 2 Trailer Review In Hindi: बिहार में लॉन्च हुआ पुष्पा 2 का जबरदस्त ट्रैलर, यहाँ पर देखे पुष्पा 2 का ट्रैलर
ये लेख अवश्य पढ़े: The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी की यह फ़िल्म कैसी है यहाँ जाने